आरा, मार्च 16 -- -नवादा थाना क्षेत्र केजी रोड मोहल्ले में शनिवार की दोपहर की घटना -डेढ़ माह पहले चचा की गोली मार की गई थी हत्या, अब भतीजे को लगी गोली -जख्मी युवक का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज -मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड मोहल्ले में शनिवार की दोपहर बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के गाल पर लगी थी, जो आर-पार हो गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक केजी रोड मोहल्ला निवासी अजीत सिंह का 18 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार है, जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मूल रूप से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी सत्यम के चाचा मोबाइल कारोबारी सुमित सिंह की 28 जनवरी को सोहरा बांध के पास गोली मार हत्या कर दी गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.