लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की देखरेख में खेली जा रही कारपोरेट क्रिकेट लीग में शनिवार को आरास्ता मेफेयर, हिट एंड रन और अविशा वर्ल्ड ने जीत दर्ज कर पूरे अंक प्राप्त किये। पहले मुकाबले में आरास्ता मेफेयर ने ख्वाजा स्ट्राइकर्स को 28 रन से पराजित किया। आरास्ता मेफेयर के 151 रन के जवाब में ख्वाजा स्ट्राइकर्स की टीम 17.4 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। विजयी टीम से अब्बास बाकर ने 77 रन बनाए, जबकि एसएस रिजवी और अली सुजात ने चार-चार विकेट लिये। दूसरे मुकाबले में हिट एंड रन क्लब ने अवध वॉरियर्स को 14 रन से हराया। हिट एंड रन के 166 रन के जवाब में अवध वॉरियर्स की टीम 18वें ओवर में 152 रन बनाकर आउट हो गई। विजयी टीम से अभिषेक यादव ने 53 और समी उल हक ने 44 रन बनाएं, जबकि कुमार सौरभ और जगदीश प्रसाद ने दो-दो विकेट चटकाए। त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.