गिरडीह, मई 24 -- पीरटांड़। शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर मधुबन स्थित सम्मेदाचल विकास कमेटी पावन धाम जिनालय में भगवान पार्श्वनाथ जिनबिम्ब स्थापना के साथ दो दिवसीय विश्वशांति महायज्ञ का समापन हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन साधु संतों के सानिध्य में विशेष पूजा व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। विश्व शांति महायज्ञ के धार्मिक विधियां मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में साधु साध्वी के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर में साधु संतों के सानिध्य में आयोजित जिनबिम्ब स्थापना व विश्वशांति महायज्ञ से मधुबन में भक्ति का माहौल है। आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु भक्तिभावना में लीन हैं। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं आचार...