खगडि़या, दिसम्बर 18 -- खगड़िया । नगर संवाददाता आरसेटी भवन में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण को लेकर रोस्टर निर्धारित किया गया है। डीडीसी अभिषेक पलासिया ने रोस्टर निर्धारित करते हुए जीविका के अनुश्रवण एवं मुल्यांकन प्रबंधक राकेश रौशन को वरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया है। वहीं रोस्टर के आधार पर समन्वय स्थापित करते हुए नियमित रूप से प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश डीडीसी ने आरसेटी के निदेशक को दिया है। जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अगरबत्ती तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित की गईहै। वहीं 29 दिसंबर से 21 जनवरी तक पापड़, आचार व मशाला पाउडर तैयार करने के बारे में प्रशिक्षण आयोजित होंगे। जबकि मोमबत्ती तैयार करने केा लेकर दो जनवरी से 15जनवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं फास्ट फूड स्टॉल के लघु उद्यमी को प्रशिक्षण के ल...