शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- शाहजहांपुर की धरती केवल ऐतिहासिक स्मृतियों की ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना की भी उज्ज्वल प्रयोगशाला रही है। इसी पुण्यभूमि पर वर्ष 1945 में महात्मा रामचन्द्र महाराज ने श्रीरामचन्द्र मिशन की स्थापना की जो आज विश्व के 164 देशों में फैला एक व्यापक आध्यात्मिक आंदोलन बन चुका है। शहर के प्रमुख उद्योगपति और मिशन प्रशिक्षक माधोगोपाल ने बताया कि मिशन की स्थापना केवल संस्था के जन्म का प्रतीक नहीं थी, बल्कि यह मानव हृदय को आत्मबोध और सेवा की ओर ले जाने वाला सतत आध्यात्मिक आंदोलन है। वर्ष 1976 में महात्मा रामचन्द्र महाराज ने फतेहगढ़ के अपने गुरु की स्मृति में शाहजहांपुर में मिशन का पहला आश्रम स्थापित किया। अब यह आश्रम अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है, जिसे बसंत उत्सव 2026 के रूप में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन 12 फरवरी से 2 मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.