शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- रामचन्द्र मिशन आश्रम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले बसन्त उत्सव में जुटने वाली भीड़ सीसीटीवी की नजर में रहेगी, वहीं किसी प्रकार की समस्या ना होने के लिए पार्किंग व्यवस्था से लेकर एम्बुलेंस मूवमेंट को व्यवस्थित रखने के एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ आश्रम का निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं, की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी कवरेज, कंट्रोल प्वाइंट्स, ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थानों का गहनता से निरीक्षण किया। एसपी ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी के साथ एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी ...