देवघर, फरवरी 20 -- देवघर। पश्चिम बंगाल स्थित आरसी भौमिक मेमोरियल ट्रस्ट एवं स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा के संयुक्त बैनर पिछले दिनों देशभर में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी हुई थी। स्थानीय रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय की एकादश वर्ग की छात्रा अनुप्रिया कुमारी ने जिला में रंगभरो में सप्तम, पोर्ट्रेट पेंटिंग में द्वितीय, हस्तलेखन में द्वितीय एवं निबंध लेखन में प्रथम स्थान सहित 32 अंकों के साथ अव्वल आने पर उसे सम्मानित किया जाएगा। भौमिक ट्रस्ट के संस्थापक न्यासी राजर्षि भौमिक, वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, विश्व भारती विश्वविद्यालय शांति निकेतन के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष चन्द्र राय, कवि अनिल कुमार झा, झारखं...