रांची, मई 29 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रोमन कैथोलिक चर्च तोरपा में गुरुवार को परम प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पहला परम प्रसाद 275 बच्चों ने ग्रहण किया। मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पूर्ति की अगुवाई में पुरोहित जोन तोपनो, नमजन तोपनो, अनुप गुड़िया ने मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया। अपने संदेश में पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पूर्ति ने कहा कि परम प्रसाद ईसाई समुदाय के सात महानतम संस्कारों में से एक है। परम प्रसाद संस्कार लेने से पवित्र आत्मा का वरदान मिलता है। अच्छे जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने माता-पिता के आज्ञा का पालन करें। अनुष्ठान में सभी बच्चे सफेद कपड़े पहनकर शामिल हुए। कार्यक्रम के संचालन में काथलिक सभा के अल्बिनियुस भेंगरा, फूलजेंस, आनंद मसीह तोपनो, धर्मदास तोपनो, सुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.