बलिया, जुलाई 21 -- नगरा। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 14 में सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने चार आरसीसी कवर्ड नाली निर्माण का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नपं को आदर्श रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। धीरे-धीरे ही नगर के हर वार्डो को सड़क नाली से जोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से नगर को स्वच्छ साफ रखने की अपील किया। आज हुए शिलान्यास में 18 लाख 42 हजार की लागत से वार्ड नं. 14 में डीहबाबा के स्थान से मनोज पाण्डेय के घर तक कवर्ड आरसीसी नाला निर्माण, 18 लाख 94 हजार की लागत से इसी वार्ड के मनोज पाण्डेय के घर से प्यारे लाल पाण्डेय के घर तक कवर्ड आरसीसी नाला निर्माण, 26 लाख 54 हजार की लागत से प्यारे लाल पाण्डेय के घर से मुलायम पाण्डेय के घर तक कवर्ड आरसीसी नाला का निर्माण...