गया, मार्च 23 -- रेवई खेल मैदान पर रविवार को आरसीसी कप, रेवई क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी अशोक आजाद, पंचायत सचिव कविन्द्र सिंह और शिक्षक प्रेम प्रकाश ने किया। नॉक आउट पद्धति पर खेले जाने वाली इस टूर्नामेंट का पहला मैच कमालपुर और अलालपुर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कमालपुर की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलालपुर की टीम निर्धारित 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर 94 रन बनाये। अलालपुर की ओर से संजीत ने 28 रन बनाये। कमालपुर के गेंदबाज प्रिंस ने तीन विकेट चटकाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमालपुर की पूरी टीम 12वें ओवर में 68 रन बनाकर सिमट गई। अलालपुर टीम के खिलाड़ी विकाश को प्लेयर ऑफ द मैच का ट्रॉफी प्रेम प्रकाश ने प्रदान किया। आयोजन समिति से जुड़े मनीष, करण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.