पटना, फरवरी 7 -- गृह विभाग ने बिहार कैडर के 2016 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान की प्रोन्नति दी है। इन सभी को कनीय प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति मिली है। इनमें अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, लिपि सिंह, किरण कुमार गोरख जाधव, शैशव यादव, विद्या सागर, राजेश कुमार और अनंत कुमार राय शामिल हैं। गृह विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्रोन्नति से पदाधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा। नीतीश कुमार की जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और आप सब की आवाज (आसा) के अध्यक्ष आरसीपी सिंह की आईपीएस बेटी लिपि सिंह को भी नीतीश सरकार में प्रोन्नति मिली है। वेतनमान की प्रोन्नति पाने वाले सभी 8 आईपीएस 2016 बैच के हैं। जिन्हें कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान लेवल-12 में प्रमोशन मिला है। नया वेतनमान 78800 से 2 लाख 9200 रुपये होगा। यह 1 जनवरी 2025 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.