जहानाबाद, मार्च 11 -- 10 वर्षों तक अर्धसैनिक बलों के कब्जे में रहा निरीक्षण भवन कार्यपालक अभियंता ने एसपी से अनधिकृत कब्जा हटाने का किया अनुरोध जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। पथ निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन लगभग 20 वर्षों से भी अधिक समय से अनधिकृत रूप से कब्जे में है। जिससे निरीक्षण भवन बनाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने पत्र लिखकर एसपी से निरीक्षण भवन खाली कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने जिलाधिकारी का भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को अनाधिकृत कब्जे से मुक्त करने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि पथ निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन पटना गया मुख्य मार्ग पर मखदुमपुर में बना हुआ है। निरीक्षण भवन में तकनीकी विभागों के बड़े अधिकारियों का आना जाना रहता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.