रामगढ़, जनवरी 20 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने कार्यकर्ता सम्मान सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रीजनल सेक्रेटरी कुमार महेश सिंह ने कहा कि कई वर्षों बाद हजारीबाग क्षेत्र में संगठन की सदस्यता बढ़कर 1075 पहुंचना राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने इसे संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास, निरंतर संघर्ष और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने एकता, अनुशासन और समर्पण को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि एकजुट संगठन ही मजदूरों के अधिकारों की प्रभावी लड़ाई लड़ सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मर्यादा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरा...