जमशेदपुर, अगस्त 13 -- जमशेदपुर। आरवीएस अकादमी के प्रेक्षागृह में अंग्रेजी कहानी मंचन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बिंदा सिंह, प्राचार्या वीशा मोहिन्द्रा एवं उप-प्राचार्या पूजा सुमन उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिसमें कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक कक्षा से दो-दो समूह थे। कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने द लॉस्ट चाइल्ड और द गिफ्ट ऑफ सैक्रिफाइस विषयों पर नाटक प्रस्तुत किए। सातवीं के विद्यार्थियों ने ए ग्रेन एज बिग एज हेंस एग तथा ईदगाह को मंच पर जीवंत करते हुए अपनी अभिनय क्षमता दिखाई। वहीं, आठवीं के विद्यार्थियों ने मैकबेथ और द गाइड नाटकों को भावपूर्ण अदायगी के साथ प्रस्तुत किया। छात्रों ने उत्कृष्ट अभिनय शैली और संवाद संयोजन के माध्यम से उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.