कटिहार, जनवरी 11 -- मनिहारी नि स रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय मनिहारी में रविवार को तदर्थ समिति की बैठक प्राणपुर विधायक सह महाविद्यालय के अध्यक्ष निशा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें महाविद्यालय के सचिव सह मनिहारी एसडीएम मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से विगत बैठक की कारवाई की सम्पूष्टि की गई। सत्र 2015-17 के अंतर स्नातक की प्राप्त अनुदान राशि 48 लाख 82 हजार दो सौ के वितरण पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ईपीएफ के लंबित मसले पर अग्रेतर कार्यवाई एवं महाविद्यालय कर्मियों के प्राप्त आवेदन पर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों का अनुदान वितरण तथा महाविद्यालय के समुचित विकास पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के बाद अध्यक्ष सह विधायक निशा सिंह ने बताया कि कालेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों का मानदेय ,ईपीएफ आदि की कुछ...