रांची, फरवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं, परीक्षा कार्यों में हो रहे घाटे और संदिग्ध कंपनियों को लगातार काम दिए जाने के विरोध में सोमवार को अबुआ अधिकार मंच ने प्रदर्शन किया। मंच के छात्र मामलों के समन्वयक अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इन मुद्दों पर विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी (एफए) अजय कुमार का घेराव किया और पारदर्शिता के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। लगभग दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान छात्र वित्त परामर्शी के कक्ष में ही धरने पर बैठ गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिषेक शुक्ला ने सवाल उठाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन प्रतिवर्ष 8 से 9 करोड़ रुपये का घाटा सहकर भी एनसीसीएफ से कार्य क्यों करा रहा है, जबकि यही परीक्षा विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.