रांची, फरवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने अपने स्वायत्त अंगीभूत कॉलेज, छोटानागपुर लॉ कॉलेज (रांची) को पीएचडी (लॉ) कार्यक्रम में प्रवेश व पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने की घटनोत्तर (पोस्ट फैक्टो) अनुमति प्रदान कर दी है। यह अनुमति शैक्षणिक सत्र 2026 से लागू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अनुमति अस्थायी प्रकृति की है और इस मामले को विश्वविद्यालय की आगामी शैक्षणिक परिषद (एकेडमिक काउंसिल) की बैठक में औपचारिक अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। यह अनुमति कई अनिवार्य शर्तों के अधीन दी गई है। इसके तहत कॉलेज को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और रांची विश्वविद्यालय की ओर से समय-समय पर जारी सभी नियमों, विनियमों, दिशानिर्देशों व आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। प्रवेश मानदंडों के संबंध में लोक भवन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.