रांची, अक्टूबर 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) ने अपने अधीन सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों में 'सामाजिक जागरुकता मॉड्यूल' को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी करते हुए कहा है कि यह मॉड्यूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत एक आवश्यक घटक है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के सभी पाठ्यक्रमों में सामाजिक जागरुकता मॉड्यूल का समावेश किया जाना आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक कॉलेज को कम से कम दो शिक्षकों का चयन कर उनके नाम विश्वविद्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालय इन नामों को उच्च तकनीकी एवं उच्च शिक्षा निदेशालय को अग्रेषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.