रांची, जनवरी 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ के सहायक प्राध्यापक उदय प्रताप सिंह का निधन शनिवार को शाम 6:30 बजे के लगभग बरनावास अस्पताल से सेवा सदन अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ईचागुट्टू, गुमला में किया गया। विभाग के निदेशक डॉ मयंक मिश्रा, समन्वयक नीतीश राज सहित प्राध्यापक डॉ मोहम्मद ज़ाकिर, प्रो निशिकांत प्रसाद, डॉ अजय, डॉ अजित सिंह, डॉ अंगिका जायसवाल, डॉ हैप्पी भाटिया, आफताब आलम, बिमल मनोहर कुजूर, डॉ प्रिंस पांडेय, शुभंकर कुमार, अनिल गोस्वामी, हुसैन, सुरभि, राजेंद्र ने शोक व्यक्त करते हुए डॉ उदय प्रताप सिंह के निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...