रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन निर्धारण मामलों के निपटारे के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के मामलों की सुनवाई हुई। पीपीके कॉलेज (बुंडू), बीएन जालान कॉलेज (सिसई), केसीबी कॉलेज (बेड़ो), मांडर कॉलेज, बीएस कॉलेज (लोहरदगा), केओ कॉलेज (गुमला), आरएलएसवाई कॉलेज (रांची) और परमवीर अल्बर्ट एक्का कॉलेज (चैनपुर) के शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन से जुड़े प्रकरण रखे गए। कर्मचारी संघों ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल शिविर में अपनाई जा रही प्रक्रिया को लेकर शिक्षकेतर कर्मचारियों, विशेषकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मियों में भारी असंतोष व्याप्त है। रांची विश्वविद्यालय कर्मच...