रांची, मार्च 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित अखिल भारतीय दर्शन परिषद के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में प्रतिभागयों ने शोध आलेख प्रस्तुत किए। लगभग 500 प्रतिभागियों ने शोध आलेख प्रस्तुत प्रस्तुत किए और 21 व्याख्यान हुए। दर्शनशास्त्र विभाग में 50 वर्षों बाद यह अधिवेशन आयोजित हुआ है। इसमें 19 राज्यों के 121 विश्वविद्यालयों से लगभग 200 दर्शनशास्त्र के प्राध्यापक और लगभग 400 शोधार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय दर्शन परिषद के अध्यक्ष प्रो जटाशंकर, महामंत्री प्रो जेएस दूबे, आयोजन के स्थानीय सचिव डॉ अजय कुमार सिंह, सहसचिव डॉ सविता मिश्रा आदि उपस्थित थे। अधिवेशन का समापन समारोह सोमवार को आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.