रांची, मार्च 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई और महिला कोषांग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दो दिनी प्रतियोगिताओं की मंगलवार को शुरुआत की। बॉटनी व जूलॉजी विभाग के 25 विद्यार्थियों ने भाषण-निबंध प्रतियोगिता में महिला मुद्दों पर अपना दृष्टकोण पेश किया। साथ ही महिला सम्मान की शपथ भी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन साइंस सह जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ वंदना कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। कहा कि महिला-पुरुषों में समानता आज भी पूरी तरह नहीं आई है। इसके लिए सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे। विवि के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार बोले, किसी भी देश की महिलाओं का सम्मान होने पर वह देश गौरवान्वित होता है। कार्यक्रम में भौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.