आगरा, फरवरी 4 -- पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 8वीं मास्टर्स गेम्स में आगरा के वेटरन खिलाड़ी आरबी सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 अलग-अलग खेलों में भाग लेते हुए 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 9 पदक जीते। आरबी सिंह ने लॉन टेनिस युगल, वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। लॉन टेनिस एकल और तैराकी की 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक जीता। टेनिस ओपन युगल, तैराकी की 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक और 4x50 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक हासिल किया। उनके प्रदर्शन की खेल जगत में सराहना हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...