मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर। होम्योपैथी चिकित्सक और आरबीटीएस होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक 78 वर्षीय डॉ. विनोद बिहारी मिश्रा का निधन बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। वे बीते एक माह से वेदांता अस्पताल में इलाजरत थे। शहर के बनारस बैंक चौक पर स्थित निजी क्लिनिक में वे 52 वर्षों से होम्योपैथी चिकित्सा सेवा दे रहे थे। वह मूल रूप से मुशहरी प्रखंड के छपरा मेघ गांव के रहने वाले थे और साढ़े चार दशक से शहर के चंदवारा में रहते थे। हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र मनोज कुमार मिश्रा ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर डॉ. एसके सारंगी, डॉ. बीएन झा, डॉ. बीएस झा, डॉ. विजय झा, डॉ. वशिष्ठ झा, डॉ. अंजनी कुमार, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, विधायक रंजन कुमार सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...