लखनऊ, फरवरी 9 -- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत लोगों को सुरक्षित बैंकिंग व साइबर अपराधियों से बचने के तरीके बताएगा। खासकर केवाईसी से जुड़ी मूलभूत बातों के साथ केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री व खाते के उपयोग से जुड़ी सावधानियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार ने सोमवार को एक होटल में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सप्ताह की थीम सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम/ केवाईसी पर आधारित पोस्टर भी जारी किया गया। आरबीआई 13 फरवरी तक सभी जिलों में नाबार्ड बैंक व आर-सेटी समेत अन्य संस्थाओं के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन करेगा। बैंकों को वेबसाइट, एटीएम मोबाइल एप्लीकेशन, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से वित्तीय साक्षरता सामग्री के प्रचार-प्रसार के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.