नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व अधिकारी और उनकी बुजुर्ग पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी गई रकम असम और पश्चिम बंगाल के खातों में ट्रांसफर हुई। पुलिस को अपनी जांच में यह जानकारी मिली। पुलिस ने करीब 32 लाख रुपये फ्रीज करा दिए। बाकी रकम को भी फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। सेक्टर-75 निवासी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व अधिकारी बिरज कुमार सरकार ने पुलिस को बताया था कि 25 फरवरी को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया और उनके खिलाफ मुंबई के कोलाबा थाने में केस दर्ज होने की जानकारी दी। कॉलर ने 26 फरवरी को कथित पुलिस अधिकारी से उनकी बात कराई। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें और उनकी बुजुर्ग पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। ठगों ने उन्हें कथित रूप से भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.