फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद। आरबीआई कर्मचारी बनकर 1.90 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खाताधारक और खाता उपलब्ध कराने वाले की भूमिका निभाई। सभी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक इस मामले में आसिफ (21) निवासी देहरादून, काशिफ आजम (24) निवासी सहारनपुर और नदीम अहमद (38) निवासी देहरादून को पकड़ा गया। सेक्टर-29 निवासी पीड़ित ने शिकायत दी थी कि छह दिसंबर 2025 को उसे कॉल कर पहले खुद को एयरटेल मुख्यालय गुरुग्राम का कर्मचारी बताया गया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल पर व्यक्ति ने खुद को आरबीआई कर्मचारी बताकर एफडी की रकम जांच के नाम पर बताए गए खातों में जमा कराने को कहा। झांसे में आकर पीड़ित ने आरटीजीएस के जरिए अलग-अलग ट्रांजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.