जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नौशीन खान के पति सह झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान मतदान के दौरान करीब 12:30 बजे अचानक जुगसलाई के आरपी पटेल स्कूल की बूथ पर पहुंचे। हिदायत खान ने बूथ के अंदर जाकर पोलिंग एजेंट से बात करना चाहते थे लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। हिदायत खान ने बाद में अपने अन्य समर्थको और कई मतदाताओं से भी भेंट किया। हिदायत खान ने लोगों से कहा कि बोगस वोटिंग की सूचना मिली थी इससे बूथ पर आना पड़ा। उन्होंने बूथ पर मौजूद अधिकारी से बोगस वोटिंग रोकने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...