बोकारो, दिसम्बर 18 -- चंद्रपुरा। आरपीएस डिग्री कालेज मदनपुर चंद्रपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व बिनोद बिहारी महतो की 34 वीं पुण्य तिथि प्राचार्य प्रो योगेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। स्व महतो के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर उनके योगदानों पर चर्चा की। प्राचार्य ने कहा कि आप सभी पढ़ लिख कर आगे बढ़ें तथा अपने को सफल साबित करें। यही उनकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रो इंद्रदेव महतो ने कहा कि स्व बिनोद बिहारी केवल एक नाम नहीं बल्कि एक विचारधारा, एक संघर्षित प्रेरणा स्वरूप थे। कार्यक्रम में प्रो पंकज कुमार, प्रो प्रदीप कुमार सिंह आदि ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया। मौके पर कालेज के शिक्षक व विद्यार्थी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.