मधुबनी, मार्च 23 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। बिहार स्थापना दिवस पर आरपीएफ की अगुवाई में शनिवार को झंझारपुर स्टेशन में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में ललित नारायण जनता कॉलेज व एमपीटी प्लस टू स्कूल के एनसीसी से जुड़ी बालिकाओं ने भी भाग ली और रेल यातायात नियमों के पालन करने को लेकर लोगों व यात्रियों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान का नेतृत्व आपीएफ के प्रभारी अरबिंद कुमार व एसआई विकास कुमार कर रहे थे। एसआई विकास कुमार ने बताया कि पूरे स्टेशन परिसर में पैदल मार्च कर यात्रियों को रेल ट्रैक पार नहीं करने, रील बनाने की जोखिमों से अबगत कराया गया। अपरिचित व्यक्ति से किसी तरह की पेय पदार्थ लेकर सेवन करने से होने वाले खतरा को लेकर सजग किया गया। इसके अलावा रेल नियमों का उल्लंघन करने पर दंड व जुर्माना को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.