मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक स्थित आरपीएफ पोस्ट आरओबी के पास आरपीएफ ने वैशाली के राघोपुर निवासी राहुल कुमार को शक के आधार रोका। उसके बैग की तलाशी के दौरान 12 बोतल प्रीमियम ब्रांड का विदेशी शराब बरामद की। आरपीएफ ने राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना मुजफ्फरपुर को सौंप दिया। राहुल दिल्ली से सद्भावना एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर उतरा था। यहां से बस से सीतामढ़ी शराब लेकर जाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.