बेगुसराय, जनवरी 5 -- बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी आरपीएफ द्वारा ट्रेनों में किन्नरों की मिल रही शिकायत पर स्पेशल ड्राइव के तहत कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक किन्नर को पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट पर आवश्यक कार्रवाई को लेकर लाया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये किन्नर की पहचान बेगूसराय लोहियानगर निवासी सुशीला के रूप में हुई। इसकी जानकारी मिलते ही किन्नरों की टोली उसे छुड़ाने के लिए स्टेशन पर हंगामा करने लगे। आरपीएफ द्वारा समझाने बुझाने के बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने सीआईबी व जीआरपी से मदद लेकर हंगामा कर रहे किन्नरों को हिरासत में लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव ने बताया कि मौके से कुछ किन्नर भागने में सफल रहे और कुछ किन्नरों को दौड़ाकर घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़ाये आरोपित किन्नरों की पहचान बेगूसराय निवासी कविता, समस्तीपुर ताजपुर निवासी क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.