कोडरमा, अक्टूबर 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित एफओबी के पास सूरज कुमार, पिता रघुनंदन शर्मा, निवासी शाहाबाद, थाना कतरीसराय, जिला नालंदा, बिहार को पकड़ा गया। सूरज कुमार के पिट्ठू बैग से 11,000 मिलीलीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,300 रुपये है। गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.