धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आरपीएफ की टीम ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से दो मोबाइल चोर को पकड़ा। दोनों के पास से यात्रियों से चोरी दो मोबाइल भी जब्त किए गए। दोनों शनिवार की सुबह 11.35 बजे खुली धनबाद स्टेशन से एलेप्पी एक्सप्रेस के खुलते ही जनरल बोगी से यात्रियों का मोबाइल चुरा कर भाग रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गिरिडीह बेंगाबाद पुर्री जुड़पनिया निवासी नरेश मंडल और जामताड़ा नारायणपुर सिंदूरी लटैया निवासी सूरज कुमार मंडल शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यात्रियों से मोबाइल की चोरी की है। दोनों ने गोविंदपुर में अपनी बाइक स्टैंड में खड़ी की और वे लोग ऑटो से धनबाद स्टेशन आए थे। ट्रेन पर जनरल टिकट लेकर यात्रियों का मोबाइल चुराते हैं। आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ की एए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.