सीवान, मई 17 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय आरपीएफ पोस्ट पर शुक्रवार को ट्रेन में खोया एक मोबाइल फोन यात्री को लौटाया गया। बताया गया कि यूपी के देवरिया सदर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपलब्ध कराया गया मोबाइल फोन दिया गया। यह मोबाइल फोन रूट के देवरिया सदर और गौरीबाजार स्टेशन के बीच सात मई को ट्रेन में खो गया था। आईटी सेल गोरखपुर द्वारा खोए हुए मोबाइल का ट्रेस कर इसे बरामद किया गया और यात्री की इसकी जानकारी दी गयी। लेकिन यात्री द्वारा देवरिया सदर स्टेशन पर आने की असमर्थता जताने के बाद इसे सीवान भेज दिया गया। जहां, चौक पडरौना निवासी मोबाइल स्वामिनी रेनू देवी को मोबाइल फोन सौंप दिया गया। मोबाइल की कीमत करीब 15 हजार रुपये बतायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.