जमशेदपुर, जुलाई 30 -- जमशेदपुर। आरपीएफ मानव तस्करी रोकने का अभियान लगातार चला रही है। इससे तस्करी रोकने में सफलता मिल रही है। जानकार बताते हैं कि, रेलवे में 2021 से 2025 में अब तक 2,912 मानव तस्करी पीड़ितों को आरपीएफ ने बचाया। इनमें 2,600 से अधिक नाबालिग और 264 वयस्क शामिल थे। जबकि तस्करी के आरोप में 701 लोगों को विभिन्न स्टेश्न और ट्रेनों से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, साढ़े चार वर्षों में 64 हजार से अधिक बच्चों को बचाया गया, जिनमें 43 हजार 493 लड़के और 20 हजार 411 लड़कियां थी। आरपीएफ के अनुसार, मानव तस्करी रोकने के लिए हेल्पलाइन 1098 और 112 को जोड़ा गया है ताकि शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...