जमशेदपुर, मार्च 10 -- टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने रविवार दोपहर स्टेशन चौक पर अभियान चलाकर आठ दुकानदारों को पकड़ लिया। इसके साथ ही उनकी दुकानों को हटवा दिया। बताया जाता है कि स्टेशन चौक कीताडीह मोड़ पर दुकानों के कारण जाम लग रहा था, जबकि सड़क पर गंदगी फैलने से अन्य राहगीर परेशान होते हैं। आरपीएफ के जवान खैनी बेचने वाले, मोची व होटलकर्मी के अलावा कइयों को पकड़कर पोस्ट ले गए। सभी के खिलाफ केस दर्ज होने की सूचना है। आरपीएफ की धर-पकड़ अभियान से अन्य दुकानदारों में अफरातफरी मची है क्योंकि, आरपीएफ ने पहले भी मुख्य सड़क के किनारे दुकान नहीं लगाने की चेतावनी दी थी। सूचना के अनुसार, स्टेशन चौक पर जाम लगने पर लोग वरिष्ठ रेल अधिकारियों को फोटो भेज देते हैं। इससे आरपीएफ दुकानदारों को खदेड़ती और पकड़ती है। दूसरी ओर, टाटानगर और आदित्यपुर में ट्रेन की गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.