मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इलाज कराने दानापुर जा रहे पश्चिम चंपारण के गौनाहा के कौनवाहा निवासी ललन पासवान को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आरपीएफ के सिपाही एलबी खान और धीरज कुमार ने मदद की। दोनों ने कंधा में सहयोग देकर एफओबी पर चढ़ाया और फिर ट्रेन में बैठाकर आरपीएफ दानापुर को भी इसकी जानकारी दी। इस मदद के लिए ललन पासवान ने आपीएफ की सराहना की है। बताया कि बगहा-पाटलिपुत्र ट्रेन से ललन पासवान अकेले मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे। दानापुर के लिए उनकी ट्रेन दो नंबर प्लेटफॉर्म पर आ रही थी। पैर टूटे होने की वजह से वह एफओबी की सीढ़ी पर नहीं चढ़ पा रहे थे। यह देखकर आरपीएफ जवान उन्हें दोनों तरफ से सहारा देकर एफओबी पर चढ़ाने के साथ ट्रेन में बैठाया और आरपीएफ दानापुर को भी सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.