नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- यूपी के गोंडा जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की हिरासत में मोतीगंज थानाक्षेत्र के युवक की मौत के मामले में दो एसआई और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर आरपीएफकर्मियों के खिलाफ नगर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक लेकर को मंगलवार रात 11.10 बजे आरपीएफ कर्मी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक के मृत घोषित करने के बाद उसका शव छोड़कर भाग निकले। इसके बाद में अफसरों पर निर्देश पर दोबारा पहुंचे और मृत युवक के साथ अपना नाम-पता दर्ज कराया। बुधवार सुबह मामले की जानकारी होने पर मोर्चरी पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। बताया जाता है कि 28 सितंबर को बरुवाचक रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से छह टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.