बुलंदशहर, सितम्बर 24 -- खुर्जा जंक्शन पर मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त अलीगढ़ गुलजार सिंह पहुंच गए। जहां उन्होंने नवरात्रि, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की होने वाली भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आरपीएफ कर्मचारियों कि समस्याओं को सुना व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा कि भीड़भाड़ का फायदा उठाकर आपराधिक तत्व यात्री सामान व रेलवे संपत्ति के विरुद्ध अपराध कर सकते है। ऐसे में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखे व अपराध घटित होने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। यात्रियों की शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए उनकी सहायता करें। प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, ट्रेनों व यार्डों में गस्त बढ़ाने, सूचना को गंभीरता से लेने के बाद थाने के रजिस्टर, रिकार्ड का अवलोकन किया। साथ ही जवानों के लिए बैरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.