किशनगंज, मई 19 -- किशनगंज। संवाददाता आरपीएफ की टीम ने शनिवार की शाम किशनगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 1 से तीन मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के अवर निरीक्षक एम के बैरवा,बी सरकार और आरपीएफ पोस्ट कामेश्वर डेका के साथ किशनगंज रेलवे स्टेशन में जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में एक युवक को प्लेटफार्म संख्या 1 से हिरासत में लिया गया और पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।युवक की तलाशी लेने पर तीन मोबाइल बरामद किया गया।पकड़े गए युवक को रेल थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.