रांची, दिसम्बर 11 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की चान्हो प्रखंड कमेटी के विस्तार हेतु गुरुवार को बीजूपाड़ा में प्रदेश सचिव राजेश उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव ने चान्हो प्रखंड के लिए नई कमेटी का चयन किया। इसमें मुकेश मुंडा प्रखंड अध्यक्ष, होसने उरांव प्रखंड उपाध्यक्ष, अशोक महली सचिव, माजिद आलम प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष, बसंत उरांव, अशोक गोप, जगरनाथ भगत, नंदलाल साहू और जालिम सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। मौके पर अरविंद लोहरा, प्रवीण गोप, देव कुमार गोप, बीरेंद्र उरांव, मुन्ना लोहरा, मंजूर आलम, अयूब अंसारी, नीरज, त्रिपुरारी तिवारी आदि सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.