हमीरपुर, नवम्बर 18 -- फोटो नंबर 25- मेहेर बाबा मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करते बाबा प्रेमी। हमीरपुर। अवतार मेहेर बाबा के हमीरपुर प्रथम आगमन एवं दर्शन की पावन यादगार में तीन दिवसीय मेहेर प्रेम मेला के दूसरे दिन मंदिर हाल में मंगलवार की सुबह सात बजे आरती एवं प्रार्थनाएं की गई। सत्र संचालन राजेश निगम व सुनीता निगम द्वारा किया गया। सुबह आठ बजे आरती, बाबा नाम धुन, मेहेर चालीसा, वार्ता, भजन कीर्तन गायन आदि की प्रस्तुतियां दी गईं। सुबह 10 बजे प्रियतम बाबा के आगमन पर वार्ता. साढ़े 10 बजे ऊं परब्रम्ह परमात्मा, गॉड आल माइटी, अल्लाह हू अकबर या यजदान अवतार मेहेर बाबा का आह्वान किया। इसके बाद 10.45 बजे अनावरण, माल्यार्पण, आरती, प्रार्थनाएं, दर्शन एवं भोग प्रसाद, 11 से 12 बजे तक नई जिंदगी का तराना एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। दिन के 12 बजे से साम...