जबलपुर, फरवरी 20 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर और मस्जिद के बीच आरती-अजान को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव और मारपीट के बाद इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। पुलिस ने अब तक 49 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य के कारण परिसर में रखे पत्थरों का इस्तेमाल पथराव में किया गया।हिंदू संगठनों ने थाना घेरा हिंदू संगठनों ने पथराव के विरोध में शुक्रवार दोपहर सिहोरा थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर के सामने मस्जिद तोड़ने और नमाज पर रोक लगाने की मांग की। कई लोग सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे। बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ ठेले भी पलटे गए। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.