लोहरदगा, मई 13 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहर के पावरगंज स्थित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मंगलवार को मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका सुधा देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया। आचार्य जनार्दन सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध बचपन से धार्मिक थे। पढ़ाई के साथ-साथ भगवान के प्रति उनका मन अत्यधिक था। लोगों को दुख पीड़ा में देखते हुए उनका मन संसार से हटने लगा। फिर उन्होंने ज्ञान प्राप्ति के लिए तप कर भगवान को प्राप्त किया। उसके बाद वह सिद्धार्थ के नाम से जानने लगे। सुधांशु कुमार ने कहा कि बुद्ध का अर्थ जिसका बोध हो गया और दिशा का अर्थ ज्ञान। अपने बच्चों को बताया अपने जीवन रूपी तार को न ज्यादा कोशिश और ज्यादा ढीली भी छोड़ना चाहिए। इस माध्यम स्थिति में रखना चाहिए। भगवान बुद्ध वैशाख ...