बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- चुनाव के लिए जमा कराये गये हैं वाहन 290 वाहनों की जरूरत, 10 प्रतिशत अधिक का रहेगा इंतजाम फोटो : राजगीर वाहन-राजगीर के आरडीएच हाई स्कूल के मैदान में जमा कराये गये वाहन। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर में चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में है। मतदान कर्मियों, ईवीएम व अन्य सामान को बूथों तक पहुंचाने के लिए सैकड़ों वाहनों की जरूरत पड़ेगी। आरडीएच हाई स्कूल के मैदान में वाहन कोषांग गृह बनाया गया है। यहां वाहनों को जमा किया जा रहा है। राजगीर विधानसभा क्षेत्र के कुल 381 बूथों के लिए 290 वाहनों की जरूरत है। इसके अलावा 10 प्रतिशत अधिक वाहन जमा कराये गये हैं। वाहन कोषांग के संचालन की जिम्मेवारी बाल संरक्षण पदाधिकारी सुदर्शन कुमार व सीओ अनुज कुमार को दी गयी है। उनहोंने बताया कि हाई स्कूल के मैदान में वाहन कोषांग बनाया गया है। यहीं...