नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम ने कूड़ा उठाने के लिए संपत्ति कर के साथ उपयोगकर्ता शुल्क लगा दिया है। निगम में नए महापौर के चयनित होने के बाद लोगों ने शुल्क हटाने की मांग तेज कर दी है। आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों का कहना है कि अब निगम के साथ राज्य में भी एक ही राजनीतिक दल की सरकार है। इसलिए लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) को वापस लिया जाए। साथ ही, मच्छर जनित बीमारी जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की साप्ताहिक रिपोर्ट भी जारी की जाए। आरडब्ल्यूए संगठन ऊर्जा के अध्यक्ष अतुल गोयल ने कहा कि निगम प्रशासन को तुरंत उपयोगकर्ता शुल्क वापस लेना चाहिए। इस संबंध में महापौर राजा इकबाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक करके जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। डेंगू की साप्ताहिक रिपोर...