रांची, जुलाई 31 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। आरटीसी कॉलेज ओरमांझी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एनसीसी के छात्रों ने गुरुवार को डुंडे जंगल में वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया गया। रक्षा बंधन अभियान की शुरुआत झारखंड की सांस्कृतिक पहचान करम पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधकर की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने कहा कि जब तक धरती पर पेड़-पौधे रहेंगे, तब तक मानव जीवन संभव है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और पेड़ों की रक्षा जरूरी है। कॉलेज के निदेशक डॉ पारस नाथ महतो ने कहा कि मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन का मुख्य कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई है। कार्यक्रम में शिव नारायण साहु, उमाशंकर साहु, मुन्तजीर अहमद रजा, रिजवान अंसारी, शशि मिश्रा, हरि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.