अलीगढ़, अगस्त 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ आरटीओ कार्यालय में वर्ष 2017-18 में स्थानांतरण होकर आए कई बाबू (लिपिक) अभी तक अपने उन्हीं पटलों पर काम कर रहे हैं। उनके स्थानांतरण शासन द्वारा गैर जनपदों में किए जाते हैं। लेकिन उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं है। इस मामले को लेकर मंजूर गढ़ी निवासी ललित कुमार गौतम ने परिवहन आयुक्त से शिकायत की है। पत्र में आरोप लगाया कि स्थानांतरण न होने के चलते कार्यालय में वाहन स्वामियों से काम की एवज में अवैध रूप से मोटी वसूली की जाती है। वहीं यदि कोई बस अथवा ट्रक ऑपरेटर उनके इस कृत्य की निंदा करता है या आलोचना करता है तो उनके द्वारा रखे गए प्राइवेट लड़के जिनको यह लोग वेतन स्वयं की अवैध कमाई के स्रोत से भुगतान किया जाता है, वह विरोध करने वाले आपरेटर के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। बस की ...