बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती, हिटी। जिले में संभागीय परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबर व ईमेल अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया है। वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर व ईमेल अपडेट होने से उनको वाहन संबंधित जानकारियां समय से उपलब्ध हो जाएगा। यह जानकारी वाहन स्वामियों को एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर भेजे जायेंगे। इससे उनको फिटनेस, बीमा, चालान जैसे अन्य जानकारी समय से पहले मिल जाएगा। इस जानकारी से वाहन स्वामी जुर्माना से बच सकते है। आरटीओ प्रशासन फरीदउद्दीन ने बताया कि जनपद में कुल 6 लाख 47 हजार 542 वाहन रजिस्टर्ड है। जिसमें सभी वाहन स्वामियों को मोबाइल नंबर व ईमेल अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसमें वाहन स्वामियों को विभाग में आने की जरूरत नहीं है। वे खुद विभाग के बेबसाइट https://vahan.parivahan.gov.in पर जाकर आसानी से अपना मोबाइल नंबर अ...